मुंबई इंडियंस हुई IPL 2026 से बाहर

बड़ी खबर आ रही है वानखेड़े से जहाँ आज अपना पहला मैच जीत कर मुंबई इंडियंस IPL 2026 से बाहर हो गयी है|

दरअसल, मुंबई इंडियंस जब-जब अपना पहला मैच जीती है तब-तब IPL हारी है ऐसे में आज अपना पहला मैच जीत कर मुंबई इंडियंस ने IPL जीतने का सपना तोड़ लिया |

आज मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और KKR को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया, KKR की ओर से अजिंक्य रहाने 40 गेंदों में 67 रन बनाये, अंगकृश रघुवंशी ने दो छक्कों, छह चौकों और रोहित शर्मा द्वारा छोड़े कैच की मदद से 29 गेंदों में 51 रन मारे और KKR ने 220 रन बना डाले| मुंबई इंडियंस के दोनों ओपनर रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने KKR के गेंदबाज़ों को इतना मारा आखिर 4 -4 ओवर में कितना मारा जा सकता था, रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 78 रन मर कर मुंबई इंडियंस को IPL से बहार करवा दिया, अपनी च्वेइंग गम से भी कम चलने वाले सूर्या 8 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए, रिकेलटन ने 43 गेंदों में 81 रन बनाये|

फॉक्सी से बात करते हुए मुंबई इंडियंस के ओनर ने कहा “ये IPL तो शुरू होते ही ख़त्म हो गया“|

फ़िलहाल, मुंबई इंडियंस IPL 2027 की तैयारी कर रही है|

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *