राजकुमार राव का LPG खत्म है

दोस्तों, तेल और घी के बाद अब राज कुमार राव का एलपीजी भी खत्म हो गया है। दरअसल, ईरान-इज़राइल में हो रही वॉर के चलते देश भर में एलपीजी की किल्लत हो गई है। ऐसे में राज कुमार राव जो अपना घी रेस्टॉक करने के लिए महीनों से मलाई जमा कर रहे थे उन्होंने जैसे ही घी बनाने के लिए गैस ऑन की तो उन्हें पता चला कि उनका एलपीजी ही खत्म हो गया। फॉक्सी सूत्रों की मानें तो जब “राज कुमार राव एलपीजी भरवाने एजेंसी पहुंचे तो उन्होंने गैस वाले को नाम से बुला दिया जिसके बाद गैस वाले ने राज कुमार राव को डांटते हुए कहा एक सीनियर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर को नाम लेकर बुलाएंगे आप“।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *