बड़ी खबर आ रही है मुंबई इंडियंस खेमे से जिसने गणित की प्रॉब्लम सोल्व करके पता लगाया है कि रोहित शर्मा IPL 2026 में ही अर्धशतक मारेंगे।
दरअसल, आज सनराइजर्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ रोहित शर्मा ने 26 रन बनाये जो कि इस आईपीएल में उनका सबसे अधिक स्कोर है, इससे पहले वो 0, 8, 13, 17, 18, बना चुके हैं, और गणितज्ञों का मानना है कि इस गति से उनका अर्धशतक इस आईपीएल में तो मुश्किल है।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए मुंबई इंडियंस के ओनर्स ने कहा “रोहित शर्मा लगातार बेहतर कर रहे हैं, और 2030 IPL में वो ज़रूर सौ मारेंगे“।
फ़िलहाल, मुंबई इंडियंस के कोच कैलकुलेटर की मदद से रोहित शर्मा का अगले मैच का स्कोर निकाल रहे हैं।