धुरंधर 3 की शूटिंग हुई स्टार्ट

दोस्तों, धुरंधर 3 की शूटिंग स्टार्ट हो गई है। दरअसल, धुरंधर 2 में हमज़ा अपनी बीवी और बच्चे को पाकिस्तान में ही छोड़कर आ गया और अपनी माँ और बहन से भी न मिलने का फैसला लेने के बाद वो डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। ऐसे में सन्याल साहब उसे तारा सिंह यानी सनी देओल से मिलवाते हैं जिसे पाकिस्तान से अपने बीवी बच्चों को लाने का एक्सपीरियंस है और तारा सिंह हमज़ा को ट्रेन करता है, कि यालिना और ज़यान को पाकिस्तान से कैसे लाना है।फॉक्सी सूत्रों की मानें तो “धुरंधर 3 में एक सीन होगा जहाँ तारा सिंह, हमज़ा को हैंड पंप उखाड़ने की ट्रेनिंग देने के लिए हैंड पंप ढूंढेगा लेकिन उसे कहीं हैंड पंप मिलेगा ही नहीं क्योंकि मोदी जी के नल जल योजना के तहत देश के गांव गांव तक पानी की पाइपलाइन पहुँच गई है “।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *