बड़ी खबर आ रही है कोलंबो से जहाँ आज पाकिस्तान के सपोर्ट करने के चलता श्रीलंका न्यूज़ीलैंड से हार कर वर्ल्डकप से ही बाहर हो गई, जिसके बाद पाकिस्तान ने तय किया है वो कल इंडिया का सपोर्ट करेगी।
दरअसल, इस वर्ल्डकप में पाकिस्तान जिसका सपोर्ट कर रही थी वो टीमें और पाकिस्तान ख़ुद वर्ल्डकप से बाहर हो रही हैं, आज न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका के सामने 169 रनों का टारगेट रखा था जिसके बाद श्रीलंका 61 रनों से हार गई, और ख़ुद और पाकिस्तान को वर्ल्डकप से बाहर कर दिया।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए पाकिस्तान के कप्तान ने कहा “अगर पहले पता होता हमारे सपोर्ट करने से टीम हारती है तो इंडिया वाले मैच में ही इंडिया का सपोर्ट कर देते”।
फ़िलहाल, पाकिस्तान इंडिया का सपोर्ट कर रही है और इंडिया ज़िम्बाब्वे का।




