बड़ी खबर आ रही है जौनपुर से जहाँ लड़की वालों ने लड़के वालों को शादी का कार्ड नहीं भेजा तो दूल्हा शादी में ही नहीं आया।
दरअसल, लड़के वाले महीनों से प्रैक्टिस कर रहे थे कि लड़की वालों पर कैसे-कैसे रौब जमाएंगे। लेकिन, उनकी ये प्रैक्टिस तब धरी की धरी रह गई जब शादी की तैयारियों में बिज़ी लड़की वालों ने उन्हें शादी वाले दिन तक भी कार्ड नहीं भेजा। जिस बात का वो इतना बुरा मान गए कि बारात लेकर शादी करने ही नहीं पहुँचे।
फॉक्सी से बात करते हुए दूल्हे ने कहा “गजब बेइज्जती है यार ” ।
फिलहाल, दूल्हा सपरिवार दूसरे की शादी अटेंड करने जा रहा है जहां से उसे कार्ड आया था।




