गर्लफ्रेंड ने जिस दिन भाग के शादी का प्लान किया उस दिन लड़के का निकला लेग्स डे, लड़की अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ भागी

बड़ी खबर आ रही है सोनीपत से, जहां जिस दिन गर्लफ्रेंड ने भाग कर शादी करने का प्लान किया, उसी दिन लड़के का लेग्स डे निकल गया, जिसके बाद लड़की उसकी जगह अपने बेस्टफ्रेंड के साथ भाग गई।

दरअसल, घरवालों के ना मानने पर लड़का-लड़की ने भागकर शादी करने का प्लान बनाया था। लेकिन लड़का जिम का इतना बड़ा शौकीन था कि वो भागने वाले दिन भी जिम चला गया, जहां ट्रेनर ने उसे लेग्स करवा दिए। उसकी गर्लफ्रेंड ने जब घर से भागकर उसे स्टेशन से कॉल किया, तो उसने भी घर से निकलने की कोशिश की, लेकिन लेग्स करने के कारण वो अपने गेट तक भी नहीं पहुंच पाया। जिससे उसकी गर्लफ्रेंड को लगा कि उसने उसे धोखा दे दिया है और गर्लफ्रेंड ने अपने बेस्टफ्रेंड को कॉल कर दिया। जो सालों से इसी फिराक में था। मौका मिलते ही उसने चौका मारा और लड़के की गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया।

फ़ॉक्सी सूत्रों की मानें तो “लड़की के बेस्टफ्रेंड ने ही लड़के के जिम ट्रेनर को पैसे खिलाकर उसे उस दिन लेग्स करवाने को कहा था“।

फिलहाल, लड़का ग़म भुलाने के लिए जिम करते हुए दारू में प्रोटीन मिलाकर पी रहा है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *