बड़ी खबर आ रही है गुड़गाँव से जहाँ युवक के पैसे निकालते ही मार्केट ऊपर चला गया।
दरअसल, युवक मार्केट में ये सोचकर टिका हुआ था कि कभी तो हरा देखने को मिलेगा, मगर डोनाल्ड ट्रम्प की छिछोरी हरकतें देखते हुए उसने उम्मीद और मार्केट दोनों छोड़ दिया और उसके मार्केट छोड़ते ही ट्रम्प भी सुधर गया और सीजफायर कर दी जिसके चलते मार्केट ऊपर चला गया।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए युवक ने कहा –
“सूरमा उसको मानिए, जो टिके जहाँ तक टारगेट
पाई-पाई ख़त्म हो, कबहुँ ना छड्डे मार्केट”
फ़िलहाल, युवक वापिस मार्केट में घुस कर उसको गिराने की धमकी दे कर लोगों से पैसे ऐंठ रहा है।




