बड़ी ख़बर आ रही है नरेंद्र मोदी स्टेडियम से जहाँ आज साउथ अफ़्रीका से मात्र 76 रन से हारने के टीम इंडिया कप्तान ने कहा – पाकिस्तान के ख़िलाफ़ जीत कर ही जीत गए थे वर्ल्डकप, साउथ अफ़्रीका से हार का कोई मायने नहीं।
दरअसल, आज पहले बल्लेबाज़ी करते हुए साउथ अफ़्रीका ने इंडिया को 188 रन का टारगेट दिया, जिसके बाद शुरू हुआ विकेट गिरने का सिलसिला, पिछले तीन मैचों में बिना खाता खोले इंडिया को जिताने वाले अभिषेक शर्मा ने इस मैच में खाता खोला और इंडिया हार गई, इंडिया की ओर से सिर्फ शिवम दुबे ने 20 के आंकड़े को पार किया और चार खिलाड़ी डक में आउट हुए।
इंडिया की दूसरी t20 की सबसे बड़ी हार मिलने के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव ने कहा “लग रहा था अभिषेक शर्मा से बाक़ी टीमें डरेंगी, इधर तो अभिषेक शर्मा टीमों से डरे लग रहे हैं ”।
फिलहाल, टीम इंडिया अगला मैच जीतने के लिए अभिषेक शर्मा को वापिस जीरो में आउट होने के लिए मना रही है।




