लड़ाई में मजदूरों को ले जाना वाला युवक खुद पिटा, मजदूरों ने लड़ने के पहले माँग ली थी चाय

बड़ी खबर आ रही है भोपाल से जहाँ एक युवक अपनी लड़ाई में लेबर चौक से मजदूरों को ले गया मगर लड़ने के पहले मजदूरों ने चाय मांग ली और फिर युवक खुद पिट गया।

दरअसल, युवक के दोस्तों ने लड़ाई में आने के लिए पेट्रोल के पैसे मांग लिए जिसके बाद युवक को दिहाड़ी में मजदूर लाना ज़्यादा सस्ता लगा, हलाकि, लड़ाई करने के पहले मजदूरों ने चाय  की मांग कर दी जो कि युवक पूरा नहीं कर पाया और सामने वाले पार्टी ने मजदूरों को चाय पिला दी जिसके बाद उन्ही मजदूरों ने युवक को पीटा।

फॉक्सी से बात करते हुए पिटे युवक ने कहा “मुझे तो मेरे ही मजदूरों ने कूटा, गैरों में कहा दम था, मेरी हड्डी तब टूटी, जब उनकी चाय में दम था”।

फ़िलहाल, मजदूर कुमार सानू के गानें लगाकर युवक को पीट रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *