दोस्तों, डॉली चायवाला ने जबसे अपनी चाय की टपरी की फ्रेंचाइज़ी देना शुरू की है वो 6000 से ज़्यादा जॉब्स क्रिएट कर चुके हैं। और इतनी सारी जॉब्स क्रिएट करने वाले वो देश के पहले चायवाले बन गए हैं। इतना ही नहीं, उनके टपरी की फ्रेंचाइज़ी लेने के लिए बॉलीवुड से लेकर कॉर्पोरेट और क्रिकेट तक की दुनिया के लोगों के बीच मारामारी हो रही है। जहां अर्जुन कपूर, उदय चोपड़ा और तुषार कपूर जैसे लोग डॉली की फ्रेंचाइज़ी पाने के लिए लड़ रहे हैं, वहीं TCS से लेऑफ हुए 12000 एम्प्लॉइज़ भी ये फ्रेंचाइज़ी पाने को बेताब हैं। फ़ौक्सी सूत्रों की मानें तो ये “TCS के एम्प्लॉई फ्रेंचाइज़ी मिलने के बाद पहली चाय अपनी इंजीनियरिंग डिग्री जलाकर उस पर बनाएंगे। फ़िलहाल, विराट कोहली और रोहित शर्मा के लगभग क्रिकेट से रिटायर हो जाने के बाद उनके फ़ैंस कुछ और काम ढूंढ रहे हैं और डॉली की फ्रेंचाइज़ी लेने के लिए एक बार फिर आपस में भिड़ गए हैं“।
डॉली चायवाला की टपरी की फ्रेंचाइज़ी लेने के लिए मची मारा-मारी
