बड़ी खबर आ रही है बागपत से जहाँ दो युवक लड़ाई शुरू करने की जगह बस एक-दूसरे को बोले जा रहे थे “पहले तू हाथ लगा, पहले तू हाथ लगा” तो लड़ाई देखने का इंतज़ार कर रहे लोगों उन दोनों को ही पीट दिया।
दरअसल, सिलेंडर पहले भरवाने को लेकर दो युवकों की बहस हाथापाई तक पहुँच गई थी, जिसे देखने आस-पास के सभी लोग अपना काम-धंधा छोड़कर जमा हो गए थे। लेकिन जब एक-दूसरे को पीटने की जगह दोनों बस ये बोलते रह गए कि “पहले तू हाथ लगा, पहले तू हाथ लगा” तो फ्रस्ट्रेट होकर लोगों ने दोनों को पीट दिया।
फॉक्सी से बात करते हुए लड़ाई देखने आए एक शख्स ने कहा, “बेकार है ना यार, एकदम। हम लोग शो पे आते हैं, खुश होने आते हैं, और इनको तमीज़ नहीं है बिल्कुल “।
फिलहाल, दोनों जख्मी युवक हॉस्पिटल में डॉक्टर को कह रहे हैं, “पहले मुझे हाथ लगा, पहले मुझे हाथ लगा।”




