बड़ी खबर आ रही है रांची से जहाँ ट्रेडिंग करके एक युवक का घर बैठे खाने का सपना पूरा हो गया क्योंकि पूरा पैसा बर्बाद होने के बाद युवक गरीबी रेखा के नीचे चला गया और वो सरकार के मुफ्त राशन स्कीम में आ गया|
दरअसल, युवक पैसों से पैसे बनाकर घर बैठे खाना चाहता था उसके लिए उसने पैसे स्टॉक मार्केट में डालना शुरू किया, और स्टॉक मार्किट ने उसका पोर्टफोलियो लाल करके उसका घर बैठे खाने का सपना पूरा कर दिया, युवक गरीबी रेखा के नीचे आ गया, और अब वो, और उसका पूरा परिवार घर बैठे सरकार का मुफ्त राशन खा रहा है|
फिलहाल, बैठे बैठे खाने के बाद युवक फॉक्सी संवादाता से पूछ रहा है “क्या आप लेटे लेटे महीने के लाखों कमाना चाहते हैं “।




