अक्षय खन्ना को लेने के लिए बजट कम पड़ जाने पर वैरायटी ने 4 फ़्लॉप एक्टर्स को लिया

दोस्तों, अक्षय खन्ना को लेने का बजट कम पड़ जाने पर वैरायटी मैगज़ीन ने 4 फ्लॉप एक्टर्स ले लिए। दरअसल, वैरायटी मैगज़ीन अपने इंडिया लॉन्च के लिए इंडिया के सबसे चर्चित स्टार अक्षय खन्ना को लेना चाहती थी, लेकिन उनका बजट धुरंधर के एक दिन के कलेक्शन से भी कम था, इसलिए उन्होंने अक्षय कुमार, अजय देवगन, सलमान खान और आमिर खान को ले लिया। फ़ॉक्सी सूत्रों के मानें तो “जहाँ आमिर खान एक हॉलीवुड फ़िल्म के रीमेकिंग राइट्स और अजय देवगन कुछ विमल के पैकेट्स के बदले ही आ गए, वहीं सलमान खान और अक्षय कुमार तो फ़्री में ही ये सोचकर आ गए कि उनकी फ़िल्मों में उन्हें देखने तो कोई आता नहीं, शायद वैरायटी मैगज़ीन के कवर पेज पर ही कुछ लोग उन्हें देख लें “।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *