युवक के बाहर टेस्टी खाना खाने की बारी आई तो लोग करने लगे कैलोरी काउंट

बड़ी खबर आ रही है रायपुर से जहाँ एक युवक के टेस्टी खाने का समय आया तो लोग कैलोरी काउंट करने लगे।

दरअसल, युवक लोअर मिडल क्लास से आता था जिसने बचपन से सिर्फ़ घर का खाना खाया था और वो जब भी बाहर के खाने की माँग करता तो घर वाले उसे गरीबी याद दिला देते जिसके चलते युवक ने मेहनत की और नौकरी पाई ये सोच कर कि वो अब बिना सोचे बाहर का खाना खाएगा। हालाकि, युवक बाहर अपने पसंद का चाऊमीन, मोमोस या बर्गर पिज़्ज़ा खाता इसके पहले सब लोग कैलोरी काउंट करने लगे।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए युवक ने कहा “ऐसा मेरे साथ ही होता है, जब मेरी मैगी खाने की बारी आई थी तो उसमे लीड निकल गया था”।

फ़िलहाल, युवक कैलोरी काउंट करके खाना शुरू कर रहा है तो लोग प्रोटीन इंटेक पर पहुँच गए हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *