बड़ी ख़बर आ रही है नोएडा से जहाँ एक युवक को मॉल की पार्किंग में अपनी कार ढूँढते-ढूँढते अपनी ही खोई पुरानी कार मिल गई।
दरअसल, युवक ने कुछ साल पहले भी मॉल की पार्किंग में अपनी कार लगायी थी मगर कई दिनों तक ढूँढने पर भी उसे कार नहीं मिली तो उसने हार मान कर नई कार खरीद ली। आज जब नई कार को भी युवक ने पार्किंग में लगाई तो युवक फिर भूल गया कि कहाँ लगाई थी और ढूँढते-ढूँढते उसे अपनी पुरानी कार मिल गई।
युवक से बात करने गए फ़ॉक्सी संवाददाता भी युवक को पार्किंग में ढूँढ नहीं पाए।
फ़िलहाल, पार्किंग में अपनी कार ना मिलने पर युवक पुरानी कार की चाभी ढूँढ रहा है।




