बड़ी खबर आ रही है लखनऊ से जहां रात को चोर पकड़ते हुए घरवालों को बेटा गर्लफ्रेंड से बात करते हुए मिल गया तो उन्होंने चोर को छोड़ बेटे को पीट दिया।
दरअसल, घरवालों के डर से युवक उनके सो जाने के बाद गर्लफ्रेंड से इतनी धीमी आवाज़ में बात करता कि कई बार तो गर्लफ्रेंड को भी सुनाई नहीं देता। ऐसे में एक रात कुछ आवाज़ हुई तो घरवाले जाग के चोर पकड़ने दौड़े और साथ में युवक भी पकड़ा गया।
युवक से बात करते हुए जब फॉक्सी संवाददाता ने पूछा कि आपको कितने बजे तक मारा गया तो युवक ने कहा, “अरे हम्म्म….10 बजे से शुरू किया और सुबह 6 बजे तक, जो आता था सुबह कुल्ला करते हुए मारते ही चला आता था, मारते ही था, पूछता कुछ नहीं था“।
फिलहाल, घरवालों के साथ चोर भी युवक पर हाथ साफ कर रहा है।




