ज़िम्बाम्ब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर की इंडिया की वर्ल्ड कप जीत तय

बड़ी खबर आ रही है कोलोंबो से जहाँ आज एक बार फिर ज़िम्बाम्ब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया और इंडिया की वर्ल्डकप जीत तय हो गयी

दरअसल, T-20 वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया का ज़िम्बाम्ब्वे को हराने का सपना सपना ही रह गया, 2007 वर्ल्डकप में पहली बार ज़िम्बाम्ब्वे से हारी थी ऑस्ट्रेलिया जिसे इंडिया ने जीता था और आज दूसरी बार इतिहास दोहरा कर ज़िम्बाम्ब्वे ने इंडिया का वर्ल्डकप जीतना तय कर दिया| ज़िम्बाम्ब्वे ने पहले खेलते हुए 169 रन बनाये और जवाब में बैटिंग करने आई ऑस्ट्रेलिया को ज़िम्बाम्ब्वे के गेंदबाज़ों ने पूरे 20 ओवर तक खेलने नहीं दिए| मात्र 17 रन दे कर 4 विकेट लेने वाले ब्लेसिंग मुज़ारबनी इंडिया के लिए ब्लेसिंग साबित हुए |

फॉक्सी से बात करते हुए ज़िम्बाम्ब्वे के कप्तान ने कहा “अब ज़िम्बाबार का नाम बदल दो अब हम वो ज़िम्बाम्ब्वे नहीं हैं जिसके खिलाफ बाबर चल जाये “|

फ़िलहाल, ज़िम्बाबार अपना नाम बदलने के लिए और कमज़ोर टीम ढूँढ रहे हैं |

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *