बड़ी खबर आ रही है नरेंद्र मोदी स्टेडियम से जहाँ आज दो सुपर ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने तीसरे एटेम्पट में मैच जीता और CA कम्युनिटी को अपनी जीत डेडिकेट की |
दरअसल, आज साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 187 रन मारे और फिर अफ़ग़ानिस्तान ने भी 187 रन मार दिए और मैच सुपर ओवर में चला गया जिसमे अफ़ग़ानिस्तान ने 17 रन मारे जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने भी 17 रन मार दिए और मैच फिर सुपर ओवर में चला गया आखिरी सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने 23 रन मारे और अफ़ग़ानिस्तान 19 रन मारे, साउथ अफ्रीका ने तीसरे एटेम्पट में मैच जीत कर CA कम्युनिटी को डेडिकेट कर दिया|
फॉक्सी से बात करते हुए जय शाह ने कहा “हॉलीवुड स्क्रिप्ट राइटर कहते थे क्या हो तुम , आज मैं कहता हूँ तू क्या है बे “|
फ़िलहाल, जय शाह इंडिया पाकिस्तान मैच की तीन सुपरओवर वाली स्क्रिप्ट लिख रहे हैं|




