बड़ी खबर आ रही है हैमिल्टन से जहाँ आज जस्टिस संजू ने T20 के बाद टेस्ट में भी अपनी जगह पक्की कर ली।
दरअसल, आज न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पाँचवे टेस्ट में इंडिया ने पहली बैटिंग करते हुए 191 रन बनाये जिसमे संजू ने शानदार टेस्ट इनिंग खेलते हुए दस बॉल में चार रन बनाये और टेस्ट में भी अपनी जगह पक्की कर ली, वहीं अभिषेक शर्मा ने एक रन बनाते हुए बता दिया की वैभव सूर्यवंशी से ज़्यादा कंसिस्टेंट हैं, हालाकि ईशान किशन के 61 रन और आउट ऑफ़ फॉर्म हुए कप्तान श्रेयस के पचास रन के चलते इंडिया न्यूज़ीलैंड के सामने 192 रनों का लक्ष्य रक पाई, जवाब में न्यूज़ीलैंड के सिफ़र्ट ने 50 बॉल में 93 रन बना डाले, वहीं सीरीज़ में भुवनेश्वर कुमार से रनों का मुक़ाबला कर रहे हवा में उड़ने वाले ग्लेन फ़िलिप्स ने नॉटआउट 65 रन बनाकर न्यूज़ीलैंड को सात विकेट से जिता दिया।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए कोच गंभीर ने कहा “वो तो ODI में दो लोग पिछवाड़ा टिकाए बैठे हैं वरना ODI में भी संजू की जगह बन जाती “।
फिलहाल, संजू ODI में अपनी जगह बनाने के लिए फैन्स से जस्टिस की माँग कर रहा है।




