ICC के खिलाफ कोर्ट पहुँची पाकिस्तान, कहा मना करने पर भी खिलाया इंडिया से मैच

बड़ी खबर आ रही है कोलोंबो से जहाँ आज इंडिया से बुरी तरह से मैच हारने के बाद पाकिस्तान ICC के खिलाफ कोर्ट पहुँच गयी ये कहते हुए कि उनके मना करने भी उनको इंडिया से मैच खिलाया गया| 

दरअसल, आज पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले ईशान किशन से पीटना चुना। जहाँ अभिषेक शर्मा ने मैच को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए खुद कोई रन नहीं बनाए वहीं ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर क्रेडिट सही जगह पहुंचा दिया, इंडिया ने कुल 175 रन बनाये वहीँ पाकिस्तान की ओर से बैटिंग करने आये खिलाडी मैच को बॉयकॉट ही कर रहे थे, किंग बाबर आज़म ने ताबड़तोड़ सात गेंदों में पाँच रन बनाये जिसके बाद ज़िम्बाम्बवे ने भी उनको ज़िंबाबार से जिम हटाने को कह दिया। इंडिया मैच 61 रन से जीत गयी ,  6 और 1 कितना होगा मैं नहीं बोलूंगा आप गूगल कर लेना| 

फॉक्सी से बात करते हुए पाकिस्तान के कप्तान ने कहा “माशाल्लाह, अभी हम क्लैप करेंगे अपने लिए, मगर वो क्लैपिंग ऐसी होगी कि हम चैंपियन हैं “|

फ़िलहाल, पाकिस्तान अपना अगला मैच नामीबिया के खिलाफ खेलने के पहले शर्त रख रही है|

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *