बड़ी खबर आ रही है नरेंद्र मोदी स्टेडियम से जहाँ आज इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को हरा कर कप्तान सूर्या कुमार यादव ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया, जीरो रन बनाकर वर्ल्डकप जीतने वाले वो पहले कप्तान बन गए।
दरअसल, आज न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीत का इंडिया को जिताने का फ़ैसला किया, इंडिया की और से संजू सैमसन ने 88 रन बनाये, फाइनल के लिए बचाके रखे रन अभिषेक शर्मा ने आज बनाये ईशान किशन ने भी हाफ सेंचुरी मारी, और बची हुई कसर शिवम दुबे ने कर दी। सूर्या कुमार यादव ने दूसरे बल्लेबाजों को मौका देते हुए शून्य रन बनाये। इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को 257 रन का टारगेट दिया। और फिर बापू, बुमराह ने शुरू किया विकेट लेने का सिलसिला, चार कैच लेने वाले ईशान किशन पूरी फील्ड में इतना दिख रहे थे कि कैमरामैन को लड़की दिखाने का टाइम ही नहीं मिला।
फॉक्सी से बात करते हुए ट्रॉफी उठाते हुए सूर्या कुमार यादव ने कहा “हौसला, ईंधन और 2019 का बदला”।
फिलहाल, स्टेडियम में मौजूद धोनी इस वर्ल्डकप की जीत का क्रेडिट ख़ुद गंभीर को दे रहे हैं।
इस मैच की पूरी रिपोर्ट के लिए हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें, लिंक बायो में है।




