बड़ी खबर आ रही है दिल्ली से जहाँ आज इंडिया के वर्ल्डकप जीतते ही एक पिता ने जो बैट अपने बेटे को मैच देखता देख मारने के लिए उठाया था उसी से उसकी क्रिकेट प्रैक्टिस शुरू करवा दी।
दरअसल, बेटा आज एग्जाम की पढ़ाई की जगह इंडिया vs न्यू जीलैंड T20 फाइनल मैच देख रहा था ऐसे में पिता ने उसे मारने के लिए बैट उठाया ही था कि इंडिया वर्ल्डकप जीत गई और देश भर में मनता जश्न देख पिता को पढ़ाई से ज़्यादा क्रिकेट में फ्यूचर दिखने लगा।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए पिता ने कहा “पढ़ाई करके जो नौकरी मिलेगी उसे तो AI ले लेगा, इससे अच्छा क्रिकेटर बने”।
फिलहाल, बेटे को बैट से सूर्यकुमार यादव के शॉट की प्रैक्टिस करता देख पिता वापिस उसको किताब दे रहे हैं।




