बड़ी खबर आ रही नोएडा से, जहाँ पहले हफ्ते ही सैलरी खत्म होने के चलते एक युवक वर्क फ्रॉम होम लेकर दिहाड़ी पर जाने लगा।
दरअसल, महंगाई और युवक के खर्चे सैलरी से भी तेजी से बढ़ रहे थे। ऐसे में पहले जो सैलरी 2 हफ्ते चल जाती थी, वो पहले हफ्ते ही खत्म हो गई। जिसके चलते बाकी के तीन हफ्ते काटने के लिए युवक वर्क फ्रॉम होम लेकर दिहाड़ी पर जाने लगा।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए, युवक ने कहा, “अरे ये लैपटॉप तो कुछ दिनों में AI चलाएगा, किसी के बाप के AI में दम है तो ये फावड़ा चला के दिखाए“।
फिलहाल, दूसरे मजदूरों के Peer Pressure में आकर सारी दिहाड़ी बीड़ी, पव्वा और गुटखे में उड़ाने के बाद युवक एक नया काम ढूंढ रहा है।




