बड़ी खबर आ रही है गुवाहाटी से जहाँ आज बैन क्लासिको में राजस्थान रॉयल्स और CSK के खिलाफ दस विकेट गिरने के बाद भी धोनी बैटिंग करने नहीं आये और उनके फैंस उनका इंतज़ार करते रह गए |
दरअसल, आज राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत कर CSK को हराना चुना, CSK की ओर से बैटिंग करने आए संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के प्रति लॉयल्टी दिखाते हुए ताबड़तोड़ छ रन बनाये और फिर लगातार विकेट ऐसे गिरे जैसे सब धोनी के आने का इंतज़ार कर रहे हों| CSK 20 ओवर के पहले ही 127 रनों में निपट गयी| राजस्थान की ओर से ओपनिंग करने आये 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बड़े बूढ़ों की कोई इज्जत ना करते हुए उन्हें जम कर पीटा, जहाँ बड़े- बड़े खिलाडी भी 25 गेंदों में 50 रन नहीं मार पाते वहीँ वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 15 गेंदों में 50 रन मार दिए, जैस्वाल ने भी उनका साथ दिया और राजस्थान 13वें ओवर में 8 विकेट से मैच जीत गयी|
फॉक्सी से बात करते हुए CSK फैन ने कहा “तुझे बैटिंग की याद नहीं आयी माही“|
फ़िलहाल, राजस्थान फैंस कह रहे हैं, वैभव सूर्यवंशी की की हुई पिटाई बड़ी कसाईनुमा होती है|




