बड़ी खबर आ रही है ईडन गार्डन्स से जहाँ आज KKR के खिलाफ खेलते हुए SRH ने KKR में अपने दो स्पाई रखे थे |
दरअसल, आज KKR ने टॉस जीतकर बोलिंग चुनी और फिर दो भाई दोनों ने तबाही मचाई, ट्राविस हेड और अभिषेक शर्मा दोनों ने 21 गेंदों में 46 और 48 रन मारे, अभिषेक ने आधी पर्ची निकली ही थी कि वो आउट हो गए और फिर क्लासेन ने 52 रन बनाये और नितीश रेड्डी ने 39 रन बनाकर KKR को 227 रन का टारगेट दिया| KKR में SRH के दो धुरंधर रिंकू सिंह और अंगकृश रघुवंशी ने अपना काम शुरू किया, फिन एलन के एक ही ओवर में 2 छक्के और 4 चौके मार कर आउट होने के बाद, अंगकृश रघुवंशी ने कैमेरॉन ग्रीन को दो रन पर पैविलियन लौटा दिया और फिर आलम भाई की तरह खुद रिंकू सिंह द्वारा रन आउट हो गए और SRH अपने इन दो धुरंधरों के चलते 65 रनों से मैच जीत गई |
फॉक्सी से बात करते हुए रिंकू सिंह ने कहा “घायल हूँ, इसलिए घातक हूँ“|
फ़िलहाल, बाकी टीमें भी SRH से सीखकर अपने-अपने स्पाईस को दूसरों टीमों में भेज रही हैं|




