बड़ी खबर आ रही है चिन्नास्वामी से जहाँ आज CSK को हराकर RCB के टीम डेविड ने अपना प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब कोहली को दे दिया|
दरअसल, आज CSK ने टॉस जीत कर RCB को बैटिंग के लिए बुलाया, RCB की ओर से ओपनिंग करने आये फिल साल्ट और विराट स्लोली, कोहली के 28 रन पर आउट होने के चलते पडिकल, रजत पाटीदार और टिम डेविड ने तेज़ खेलते हुए 250 रन मार दिए, जवाब में संजू सेमसन ने 9 रन में आउट कर बता दिया वो देश के लिए खेलते हैं पैसों के लिए नहीं वहीँ गायकवाड़ ने 7 रन में आउट हो कर बता दिया वो सिर्फ थाला के लिए खेलते हैं, CSK की ओर से सरफ़राज़ अकेले खिलाडी थे जिन्होंने 50 रन मारे और RCB 43 रनों से मैच जीत गयी|
फॉक्सी से बात करते हुए प्लेयर ऑफ़ द मैच टिम डेविड ने कहा “अगर विराट स्लोली जल्दी आउट नहीं होते तो हम 200 रन भी नहीं बना पाते इसलिए इस ख़िताब के असली हक़दार तो वो ही हैं“|
फ़िलहाल, CSK फैंस पॉइंट टेबल को उल्टा पकड़ कर CSK को टॉप में पहुंचा रहे हैं|




