श्रीलंका के ख़िलाफ़ ICC पहुंची टीम इंडिया कहा ख़ुद दो बार बैटिंग करके हमे एक बार ही बैटिंग मिली

बड़ी खबर आ रही है कोलंबो से जहाँ दूसरे टेस्ट ड्रा होते ही टीम इंडिया श्रीलंका के ख़िलाफ़ ये कहते हुए ICC पहुँच गई कि श्रीलंका ने ख़ुद दो बार बैटिंग की जबकि इंडिया को एक ही बार बैटिंग मिली।

दरसल, इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 503 रन बनाकर डिक्लेअर कर दिया और जवाब में श्री लंका 290 में ऑउट हो गई ताकि फॉलो ऑन के बहाने दुबारा बैटिंग मिले और फिर बैटिंग करने आई और 429 रन बनाये और मैच ड्रा कर लिया।

फॉक्सी से बात करते हुए जायसवाल ने कहा “मिझे गुस्सा दिला दिया मगर गुस्सा निकालने का टाइम आया तो बैटिंग ही नहीं दी”।

फिलहाल, श्रीलंका से 1-0 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया कोलंबो से इंडिया विक्ट्री परेड निकालने का प्लान बना रही है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *