बड़ी खबर आ रही है दिल्ली से जहाँ आज IPL की पहली आदित्य धर की लिखी स्क्रिप्ट पर मैच हुआ*।
दरअसल, बोरिंग मैचेस के बीच आज इस साल के IPL का पहला मैच इंटरस्टिंग हुआ, जहाँ गुजरात ने पहले खेलते हुए 210 रन बनाये और जवाब में दिल्ली के K L Rahul ने 52 गेंदों में 92 रन मार दिए। जहाँ कई खिलाड़ी छोटी सी चोट के चलते दो हफ़्ते मैच नहीं खेलते वहीं बीच मैच में चोटिल हुए डेविड मिलर ने गेंदबाज़ों को इतना मारा कि DSP सिराज को डिमोट करने इंस्पेक्टर सिराज बना दिया। हालाकि दिल्ली एक रन से मैच हार गई।
फॉक्सी से बात करते हुए डेविड मिलर ने कहा “जहाँ मर्द होता है वहाँ दर्द नहीं होता”।
फिलहाल, राहुल ट्वीटिया तेवतिया जिनके बनाये एक रन से गुजरात टाइटंस जीती उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच का वार्ड दिया जा रहा है।




