बड़ी खबर आ रही है वानखेड़े से जहाँ आज मुंबई इंडियंस विराट कोहली का विकेट लेने से मैच हार गयी|
दरअसल आज मुंबई ने टॉस जीतकर बोलिंग चुनी RCB की ओर फिल सॉल्ट और विराट स्लोली ने ओपनिंग की, विराट स्लोली जब 38 गेंदों में 50 रन पर खेल रहे थे तब हार्दिक पंड्या ने गलती से कोहली का विकेट ले लिया और RCB का स्कोर 200 पार होना तय हो गया, RCB ने मुंबई को 241 रनों का टारगेट दिया| रोहित शर्मा उम्मीद से ज़्यादा रन बनाने के कारण थक कर 19 रन में रिटायर्ड हर्ट हो गए, सूर्य कुमार यादव अपनी च्युइंग गम से कम देर चलते हुए 22 गेंदों में 33 रन बनाकर पैविलियन लौट गए, तिलक वर्मा 3 ने गेंदों में ताबड़तोड़ एक रन बनाये, ऑरा फार्मर हार्दिक पंड्या ने 22 गेंदों में 4 बार ग्लव्स बदले और 40 रन बनाये| RCB मैच __ रनों से जीत गयी
फॉक्सी से बात करते हुए मुंबई इंडियंस के कैप्टन सूर्य कुमार यादव ने कहा “पता है हम मैच कहाँ हारे जहाँ कोहली को आउट किया“|
फ़िलहाल, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के 15 बॉल में 50 मारने और 38 साल के कोहली के 38 बॉल में 50 मारने के बाद थाला फैंस 44 साल के थाला के 44 बॉल फिफ्टी का वेट कर रहे हैं |




