बड़ी खबर आ रही है ईडन गार्डन से जहाँ आज रिंकू सिंह ने KKR को उसका इस IPL का पहला मैच जिताया तो सूर्या कुमार यादव ने रिंकू सिंह से उनका बैट माँग लिया।
दरअसल, आज KKR ने राजस्थान के ख़िलाफ़ खेलते हुए अपना पहला मैच जीत लिया जिसमे वापिस ग़रीब हुए रिंकू सिंह ने 53 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। राजस्थान ने पहले खेलते हुए 155 रन बनाये जिसमे पंद्रह साल के वैभव सूर्यवंशी ने सबसे अधिक 46 रन बनाये, वरूण चक्रवर्ती ने चार ओवर में मात्र 14 रन दे कर तीन विकेट लिए, वहीं KKR की शुरुआत अच्छी हुई क्योंकि रहाने दो बाल में ही बिना रन बनाये आउट हो गए। दूसरों का बैट माँग कर खेलने वाले रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने केकेआर को 4 विकेट से मैच जिता दिया, जिसके बाद सूर्या रिंकू से बैट मांगने पहुँच गए, कि शायद वो भी ऐसा कुछ कर पायें।
फ़ॉक्सी से बात करते हुए रिंकू सिंह ने धोनी को क्रेडिट देते हुए कहा “माही भाई ने टिप्स दी थी वो मैं भूल गया”।
फिलहाल, केकेआर के जीतने के बाद MI फैन्स पॉइंट टेबल को नीचे से चेक कर रहे हैं।




