बड़ी खबर आ रही है नरेंद्र मोदी स्टेडियम से जहाँ आज तिलक वर्मा ने अकेले गुजरात को हरा दिया।
दरअसल, आज मुंबई ने पहले खेलते हुए 199 रन बनाये जिसमे सूर्या कुमार यादव खाता खोलते हुए उम्मीद से 15 रन ज़्यादा बनकर आउट हुए, वहीं औरा फार्मर हार्दिक पांड्या भी 15 रन बनाकर सूर्या के पास चले गए। स्लोली स्ट्राइक रेट से शुरू करने वाले तिलक वर्मा ने बाद में सूर्यवंशी स्ट्राइक रेट से खेला और 45 गेंदों में 101 रन मार दिए। जवाब में गुजरात 100 रन में ऑल आउट हो गई। सूर्या की तरह आज बुमराह का भी खाता खुल गया। मुंबई की ओर से इंपैक्ट प्लेयर अश्विनी कुमार ने चार विकेट लिए और तिलक वर्मा ने गुजरात को एक रन से हरा दिया।
फॉक्सी से बात करते हुए तिलक वर्मा ने कहा “ये लोग जिनसे मैं अनजान हूं, मैं इनका भगवान कैसे बन गया”।
फ़िलहाल, तिलक वर्मा पॉइंट टेबल में मुंबई इंडियंस से आगे निकल गए हैं।




