बड़ी खबर आ रही है जयपुर से जहाँ आज अभिषेक शर्मा ने बच्चे से ऑरेंज कैप छीन ली।
दरअसल, राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 228 रन बनाये जिसमें पंद्रह साल के वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रन बनाकर बड़े खिलाड़ियों को बता दिया कि इस स्ट्राइक रेट से भी खेल जा सकता है, धूर्व जुरेएल ने 51 रन बनाये और प्रफुल हिंगे मात्र एक रन से हाफ सेंचुरी से चूक गए वहीं, शाकिब हुसैन ने 62 रन योगदान दिया। पहले इनिंग के बाद वैभव सूर्यवंशी को ऑरेंज कैप मिली जिसे आधे घंटे में अभिषेक शर्मा ने छीन ली, SRH की ओर से अभिषेक शर्मा ने 57 रन बनाये और ट्रेविस हेड ने 5 गेंदों में ताबड़तोड़ 6 रन बनाये, पूर्व कप्तान ईशान किशन ने 74 रन बनाये, और SRH ने मैच पाँच विकट से जीत लिया।
फॉक्सी से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप के लिए कहा “हर घंटे में इसकी टोपी उसके सर, उसकी टोपी इसके सर”।
फ़िलहाल, कोहली अगले मैच में उसकी टोपी अपने सर लेने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।




