RCB और DC के मैच में IPL जीती

बड़ी खबर आ रही है दिल्ली से जहाँ आज RCB और DC के मैच में IPL जीत गयी | 

दरअसल, आज दिल्ली ने पहले बैटिंग की और बैटिंग इतनी ख़राब की इतनी ख़राब की मगर RCB के 49 से ज़्यादा ख़राब कैसे की जा सकती थी, एक समय पर DC  स्कोर फूटबाल मैच का स्कोर लग रहा था जब स्कोर 9 रन पर 6 विकेट था, साहिल, समीर रिज़वी और अक्सर पटेल ने मिलकर तीन अंडो का ऑमलेट बना दिया वहीँ, के ल राहुल और नितीश राणा ने एक एक रनों का भरी योगदान किया, दिल्ली का 49 के पहले आउट होना लगभग तय था जिसके बाद IPL में देखने लायक कुछ नहीं बचता, मगर आईपीएल जीत गयी, अभिषेक पोरेल के 30 रनों के चलते दिल्ली ने 75 रन बना लिए, जवाब में RCB के पडिकल ने 13 गेंदों में 34 रन बनाये और कोहली ने कोहली स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 23  रन बनाये, और लगातार दो छक्के मार कर RCB को मैच जीता दिया हलाकि RCB मैच जीत कर भी हार गयी| 

फॉक्सी से बात करते हुए IPL फैन ने कहा “ट्रॉफी आएँगी जाएँगी, मगर RCB का 49 का रिकॉर्ड रहना चाहिए” | 

फ़िलहाल, DC 49 से ज़्यादा रन बनाने के बाद विक्ट्री परेड निकाल रही है| 

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *