बड़ी खबर आ रही है वानखेड़े से जहाँ आज मुंबई इंडियंस ने SRH को 300 रन बनाने से रोक लिया
दरअसल, आज मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 243 रन बनाए जिसमें सबसे ज़्यादा रिकेलटन ने 123 रन बनाये और विल जैक्स ने 46 रन बनाये, सूर्य कुमार यादव अपनी च्वेइंग गम से भी कम चले और 5 रन बनाकर आउट हो गए, तिलक वर्मा ने 5 गेंदों में 7 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीँ कप्तानी पारी खेलते हुए हार्दिक पंड्या ने 31 रन बनाये, जवाब में बैटिंग करने आई SRH को मुंबई ने 300 रन नहीं बनाने से रोक लिया और मात्र 249 ही बनाने दिए जिसमे अभिषेक शर्मा, ट्राविस हेड, क्लासेन और बुमराह ने फिफ्टी मारी|
फॉक्सी से बात करते हुए ट्रेविस हेड ने कहा “जब हार्दिक पंड्या 200 की स्ट्राइक रेट से खेले रहा था तभी हम समझ गए की पिच 300 स्ट्राइक रेट वाली है“|
फ़िलहाल, मुंबई इंडियंस ओनर्स ट्राविस हेड और क्लासेन की जानवरों वाली बैटिंग देख उन्हें वन्तारा में रखने की मांग कर रहे हैं|




