कोहली के बलिदान के बाद भी हारी RCB

बड़ी खबर आ रही है लखनऊ से जहाँ आज RCB कोहली के बलिदान के बाद भी हार गई।

दरअसल, आज लखनऊ ने पहले खेलते हुए बारिश के चलते 19 ओवर के मैच में 209 रन मारे जिसमे मार्श ने नौ चौके और नौ छक्कों की मदद से 111 रन बनाये वहीं पंत आउट ऑफ़ फॉर्म दिखे और 10 गेंदों में 32 रन बनाये। जवाब में RCB की ओर से बैटिंग करने आए कोहली ने बड़े टारगेट को देखते हुए ख़ुद का बलिदान देते हुए जीरो में आउट हो कर पवेलियन लौट गए ताकि बाक़ी खिलाड़ी तेज़ खेल कर जीत सके, मगर ऐसा हुआ नहीं और रजत पाटीदार के 61 और टिम डेविड के 40 रनों के बाद भी RCB नौ रनों से हार गई।

फॉक्सी से बात करते हुए कोहली फैन ने उनका विकेट लेने वाले प्रिंस को कहा “आली रे आली.. बेटा भाग मत जाइयो”।

फ़िलहाल, LSG ओनर गोयंका टीम के दसवे नंबर से दसवे नंबर पर पहुँचने की ख़ुशी मना रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *