बड़ी खबर आ रही है दिल्ली से जहाँ आज फिन एलन ने इतना तेज खेला कि उनके बैट में AI चिप होने का दावा हो गया।
दरअसल, सातवे नंबर में आने के लिए लड़ रही दिल्ली और कोलकाता के मैच में दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 142 रन का भरी स्कोर बनाया जिसमे सबसे ज़्यादा निसंका ने 50 रन बनाये, के एल राहुल ने ताबड़तोड़ 23 रन बनाये। जवाब में कोलकाता की ओर से अजिंका रहाने टीम का भला करता हुए 13 रन बनाकर आउट हुए और फिर फिन एलन ने अपने AI चिप वाले बैट से 47 गेंदों में दस छक्कों की मदद से सौ रन मार दिए और केकेआर को मैच जिता दिया।
फॉक्सी से बात करते हुए पाकिस्तानी एनालिस्ट ने कहा “ये AI है जनाब, AI, बाबर आज़म में इतना तेज नहीं खेल पाता”।
फिलहाल, रिंकू सिंह फिन एलन से उनका बैट माँग रहे हैं।




