बड़ी खबर आ रही है अहमदाबाद से जहाँ आज CSK के बाहर होने के बाद ये तय हुआ कि धोनी से पहले ऋतुराज गायकवाड़ होंगे IPL से रिटायर |
दरअसल, आज CSK अपना करो या मरो मैच खेल रही थी जिसमे गुजरात ने पहले बैटिंग करते 230 रन बनाये जिसमे, साई सुदर्शन ने 84 रन बनाये वहीँ, शुभमन गिल ने 64 और जोस बटलर ने 57 रन बनाये, जवाब में CSK की शुरुआत ऐसी रही कि मैच जीतना छोड़ो उसे 49 रन पार करने पर सेलिब्रेट करना पड़ा, CSK की ओर से संजू सेमसन को DSP सिराज ने बिना खाता खोले पहली गेंद में अरेस्ट कर लिया, वहीँ गायकवाड़ ने फॉर्म बरक़रार रखते हुए 16 रन की पारी खेली, और शिवम् दुबे ने 17 गेंदों में 47 रन बनाये, सिराज, रबाड़ा और राशिद खान ने 3 -3 विकेट ले कर 14 ओवर में CSK को आल आउट कर बाहर कर दिया, अपनी दमदार कप्तानी के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी के पहले रिटायरमेन्ट अन्नोउंस कर दी|
फॉक्सी से बात करते हुए CSK फैन ने कहा “जीतना इम्पोर्टेन्ट नहीं है, पॉइंट टेबल में 7वे नंबर पर है ये इम्पोर्टेन्ट है“|
फ़िलहाल, धोनी अगले IPL में रेस्ट करने की प्रैक्टिस कर रहे हैं|




