कोहली को IPL से भी रिटायर करवाने के लिए RCB को फिर जिताएंगे IPL

बड़ी खबर आ रही है धर्मशाला से जहाँ आज RCB एक बार फिर IPL फाइनल में पहुँच गयी है ताकि वो जीते और कोहली रिटायरमेंट लें|

दरअसल, T20 वर्ल्डकप जीतने के बाद कोहली और रोहित ने रेटरीमेन्ट ले ली थी जिसके बाद दोनों से ये उम्मीद की जा रही थी कि अगर कोहली IPL जीत जाएँ तो IPL से भी रिटायरमेंट ले लेंगे मगर कोहली ने धोखा देते हुए ऐसा किया नहीं इसलिए आज एक बार फिर RCB को फाइनल पहुंचा दिया गया, RCB ने पहले बैटिंग करते हुए 254 रन बना डाले जिसमें कोहली ने 43 रन मारे जबकि, कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में 93 रन पहले तो इतना बड़ा स्कोर देख कर GT ने कहा AI है AI मगर फिर GT को बैटिंग करने आना पड़ा, GT की शुरुआत ऐसी तजि कि लगा आज RCB का रिकॉर्ड टूट जायेगा मगर कोई भी टीम 50 तो बना ही लेती है, GT की ओर से शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ 2 रन बनाये और लगभग सभी खिलाड़ियों ने ऐसा ही खेला और RCB फिर फाइनल में पहुँच गयी।

फाक्सी से बात करते हुए कोहली ने कहा “कैसा हराया“|

फ़िलहाल, बाकी की टीमें IPL को ज़िंदा रखने के लिए कोहली को वापिस RCB का कप्तान बनाने की मांग कर रही है|

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *