बड़ी खबर आ रही है चंडीगढ़ से जहाँ आज वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग देख RCB ने फाइनल के पहले ही सरेंडर कर दिया है।
दरअसल, आज SRH के ख़िलाफ़ राजस्थान ने पहले बैटिंग की जिसमे वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी बैटिंग की कि क्रिस गेल भी उसके सामने पंद्रह साल का बच्चा लगने लगा, वैभव सूर्यवंशी ने 12 छक्के लगाते हुए 29 गेंदों में 97 रन मार दिए बाद में धूर्व जुरेल ने भी 21 गेंदों में 50 रन बनाकर SRH के सामने 244 रनों का टारगेट रख दिया, इतना बड़ा टारगेट देख अभिषेक शर्मा ने कह दिया ठीक है भाई अब मैं चलता हूँ, जोफ्रा आर्चर के सामने ट्रेविस हेड, ईशान शर्मा, क्लासेन ने भी अपने फैन्स को गर्म करके ठंडा छोड़ दिया और राजस्थान मैच लगभाग एक RCB से जीत गई।
फॉक्सी से बात करते हुए RCB कप्तान ने कहा “यार ऐसे बच्चों को खिलाओगे तो मैं नहीं खेल रहा”।
फिलहाल, किसी के भी 91 रन ना बनाने पर, 97 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ़ द मैच दिया जा रहा है।




