बड़ी खबर आ रही है आयरलैंड से जहाँ आज इंडिया एक सूर्य कुमार यादव से हार गई।
दरअसल, दो मैचों की सीरीज का पहला मैच हार कर इंडिया आज दूसरा मैच खेलने के लिए उतरी थी, जिसमे आयरलैंड ने पहले खेलते हुए 154 रन बनाये, इतने छोटे टारगेट के साथ उतरे अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने मैच में रोमांच बनाये रखने के लिए कोई रन नहीं बनाये जबकि बाक़ी खिलाड़ियों ने रन बनाने की एक्टिंग की| गम्भीर के हर्षित राणा भी इंडिया को हारने से बचा नहीं पाये और इंडिया उतने ही रनों से हार गई जितने सूर्या कुमार यादव अगर खेल रहे होते तो बनाते। एक रन।
फॉक्सी से बात करते हुए कोच गंभीर ने कहा “एक सूर्य कुमार यादव ने हरा दिया टीम को”।
फिलहाल, मन भटकाने के लिए क्रिकेट प्रेमी वुमन टीम का मैच देखने लगी जिसे भी इंडिया हार गई।




