दूसरे ODI में भारत की बड़ी जीत, जो रूट को शतक मारने से रोका

बड़ी खबर आ रही है वेल्स से जहाँ दूसरे ODI में भारत ने जो रूट को शतक मारने से रोक कर बड़ी जीत हासिल कर ली।

दरअसल, इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 44 ओवर में 233 रन बनाये जिसमे रोहित शर्मा ने वर्ल्डकप टीम में अपनी जगह बनाने की कोशिश में 26 रन बनाये, कप्तान गिल ने 31 रन, वहीं कोहली ने कोहली स्ट्राइक रेट से 65 रन बनाये जबकि श्रेयस आइयर ने 66 रन, जबकि बाकी खिलाड़ियों ने कुल मिलाकर बुमराह के जितने रन बनाये। जवाब में बैटिंग करने आई इंग्लैंड में शुरुआती झटके लगे मगर फिर जो रूट एक छोर से टिक के खेलने लगे और इंग्लैंड की जीत की ओर ले गए मगर इंडिया ने जो रूट का शतक नहीं होने दिया और जो रूट 99 में नोट आउट रह गए और इंग्लैंड मैच मात्र चार विकेट से जीत पाई।

फॉक्सी से बात करते हुए कप्तान गिल ने कहा “मैच जीतना? वो हमारा टारगेट नहीं है”।

फिलहाल, टीम इंडिया FIFA में फ्रांस से इंग्लैंड की इस हार का बदला लेने के लिए कह रही है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *