अभिषेक शर्मा पर लगेगा फाइन बीच पिच में करने लगे थे मैडिटेशन

बड़ी खबर आ रही है दिल्ली से जहाँ आज अफ़ग़ानिस्तान के T 20 सीरीज के आखिरी मैच में बीच पिच पर मैडिटेशन करने के चलते अभिषेक शर्मा पर फाइन लगा दिया गया।

दरअसल, अभिषेक शर्मा पर जैसे आज भूत सवार था वो पागल सांड की तरह मैदान में थे उन्होंने 30 गेंदों में 11 छक्के और 9 चौकों की मदद से शतक मार दिया, और फिर खुद को शांत करने के लिए शतक होते ही बीच पिच में मैडिटेशन करने बैठ गए, बीच पिच पर मैडिटेशन करके के लिए अभिषेक शर्मा पर फाइन लग गया, अभिषेक शर्मा ने फाइन भरते हुए कहा “ये रख ले, और चाहिए हो तो बताना“| इंडिया ये मैच और सीरीज दोनों जीत गयी।

फाक्सी से बात करते हुए अभिषेक शर्मा ने कहा “पागल तो मैं बना दूंगा देश को गारंटीड, पगला दूंगा“।

फ़िलहाल, अपना रिकॉर्ड और अच्छा करने के लिए टीम इंडिया अगला मैच जापान से खेलने जा रही है जिसमे अभिषेक शर्मा 15 गेंदों में सेंचुरी मारने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *