बड़ी खबर आ रही है दिल्ली से जहाँ आज अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ T20 में टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाया ताकि मैच इंटरेस्टिंग बना रहे।
आज मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 156 रन बनाये, अफ़ग़ानिस्तान की ओर से ओमरज़ाई ने सबसे अधिक 64 रन बनाये, नबी ने 33 रन, शिवम दुबे ने एक ओवर में 21 रन दे कर मैच को और इंटरस्टिंग बनाये रखने का योगदान दिया।
टीम इंडिया की और से संजू सैमसन ने मात्र दस रन बनाकर अपने फैन्स को फिर जस्टिस फॉर संजू सैमसन कैंपेन चलाने का मौक़ा दिया, वहीं कमज़ोर टीम को देखते हुए अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 82 रन मार कर कह दिया “its done ब्रो”। और इंडिया 7 विकेट से मैच जीत गई।
फॉक्सी से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा “एक बार मौक़ा मिले पागल तो बना दूँगा देश को”।
फ़िलहाल, टीम इंडिया अगला मैच और इंटरस्टिंग बनाने के लिए शिवम दुबे से पूरे चार ओवर करवाने की प्रैक्टिस करवा रही है।




