बड़ी खबर आ रही है गुवाहाटी से जहाँ आज दूसरे ODI खेलते ही कोहली लंडन के लिए वापस लौट गए|
दरअसल, 400 से भी ज़्यादा का टारगेट होने पर भी कोहली की सेंचुरी के लिए रन नहीं बचे तो कोहली ने कह दिया जब रन ही नहीं हैं बनाने को तो मुझे लंडन से क्या जूते बेचने बुलाया है और वापिस लौट गए| आज वेस्ट इंडीज ने पहले खेलते हुए 405 रन बना डाले, जिसमे कैम्पबेल, होप और आमिर जंगू ने सेंचुरी मारी जबकि गुरनूर बरार अपनी सेंचुरी से 4 रनों से चूक गए, जवाब में शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत की, रोहित शर्मा ने 101 रन बनाये जबकि, शुभमन गिल ने नॉटआउट 223, जब कोहली की बैटिंग आयी तब इतने रन ही नहीं बचे कि वो अपनी सेंचुरी मार लें और इंडिया मैच और सीरीज दोनों जीत गयी|
फ़िलहाल, इंडियन बोलर्स अगले मैच में पांच सौ का टारगेट पाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं|




