जय शाह से ट्रॉफी ना लेने के लिए हारेगी पाकिस्तान

बड़ी खबर आ रही है जापान से जहाँ एशियन गेम्स के फाइनल के एक दिन पहले पाकिस्तान ने कहा है कि वो फाइनल हारेगी ताकि जय शाह से ट्रॉफी ना लेनी पड़े।

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच ख़राब रिश्तों के चलते पाकिस्तान ने यह तय किया है कि वो फाइनल जानबूझ के हार जाएगी, जबकि वो चाहती तो कोशिश करके हार सकती है। इससे पहले भारत T20 वर्ल्डकप जीती थी जिसकी ट्रॉफी मोहसिन नकवी ने चुरा ली थी, और फिर वुमन एशिया कप में मोहसिन नकवी ने इंडियन वुमन टीम को ट्रॉफी दी तो उन्होंने लेने से मना कर दिया जिसे एक बार फिर मोहसिन नकवी पाकिस्तान ले गया और बेच दिया।

फ़ॉक्सी से बात करते हुए मोहसिन नकवी ने कहा “ये मेरी तीसरी ट्रॉफ़ी होगी”।

फिलहाल, 2027 वर्ल्डकप ट्रॉफी भी जय शाह देंगे ये खबर सुनकर पाकिस्तान 2027 वर्ल्डकप भी हारने की प्रैक्टिस कर रही है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *