बड़ी खबर आ रही है जापान से जहाँ आज एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान का तेल और पानी के बाद घी भी ख़त्म हो गया।
दरअसल, आज फाइनल्स में इंडिया ने टॉस जीता और बैटिंग और गोल्ड मेडल चुना, ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी ने लगातार दो छक्के मार और फिर सैम अय्यूब का शिकार हो गए, सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेते ही उनको बच्चा का इशारा करके चिढ़ाया जिसके बाद अभिषेक शर्मा ने बताया बाप-बाप होता है और बेटा-बेटा|
इंडिया ने पाकिस्तान को 212 का टारगेट दिया जिसे देखते ही पाकिस्तान का घी खत्म हो गया। इंडिया ने मैच 19 रनों से जीत लिया।
फॉक्सी से बात करते हुए पाकिस्तान के कप्तान ने कहा “हम चाहते तो जीत जाते मगर फिर जय शाह से मेडल लेना पड़ता वो हमे मंजूर नहीं”।
फिलहाल, पाकिस्तान टीम मोहसिन नकवी से ट्रॉफी की तरह ही मेडल चुराने को कह रही है।




