आउट ऑफ़ फॉर्म हुए श्रेयस अइयर

बड़ी खबर आ रही है एकाना से जहाँ आज वेस्ट इंडीज के खिलाड़ पहले टी20 में कप्तान श्रेयस अइयर आउट ऑफ़ फॉर्म हो गए और सेंचुरी मार दिया।

दरअसल, जापान में एशियन गेम्स में श्रेयस अइयर ने कुल इतने रन नहीं बनाये जितने उन्होंने आज एक अकेले मैच में बना दिए, आज टॉस जीत कर इंडिया ने बोलिंग चुनी, वेट इंडीज की शुरुआत ख़राब रही, नमन धीर लगातार विकेट केटे रहे, और एक समय पर लगा कि 49 भी नहीं बनेंगे मगर फिर रदरफोर्ड और होप के हाफ सेंचुरी के चलते वेस्ट इंडीज ने 171 रन बनाये, जवाब में अभिषेक शर्मा ने अंधाधुन 21 रन बनाये, जस्टिस संजू ने ताबड़तोड़ 11 रन बनाये, हालाकि आउट ऑफ़ फॉर्म श्रेयस अइयर ने सेंचुरी मार कर इंडिया को 8 विकेट से जिता दिया।

फॉक्सी से बात करते हुए श्रेयस अइयर ने कहा “अच्छा हुआ सामने ईशान किशन था, हार्दिक पंड्या नहीं, वरना तो पहली सेंचुरी भी नहीं होती।”

फिलहाल, ऋतुराज गायकवाड़ श्रेयस अइयर की इनिंग को AI बता रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *