बड़ी खबर आ रही है धोनी के रांची से जहाँ आज टीम इंडिया ढाई सौ रन बनाकर भी हार गई तो कोच गंभीर ने ग्राउंड को ही बता दिया पनौती।
दरअसल, आज पहले खेलते हुए इंडिया ने वेस्ट इंडीज को ढाई सौ रनों का टारगेट दिया, जिसमे अभिषेक शर्मा ने अंधाधुन 20 रन बनाये, जस्टिस संजू ने 41 गेंदों में 82 रन बनाये, और फिर श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा ने 40 और 44 रन बनाकर स्कोर 249 कर दिया, जवाब में वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी ऐसे खेल रहे थे जैसे नवरात्रि के पहले राक्षस, वेस्ट इंडीज की ओर से होप ने इंडिया की होप ख़त्म करते हुए 45 गेंदों में 9 छक्कों की मदद से 102 रन मार दिए जबकि रदरफोर्ड ने 84 रन मार कर कह दिया-“मैच इस डन ब्रो!” और वेस्ट इंडीज 9 गेंद रहते हुए मैच 6 विकेट से जीत गई।
फॉक्सी से बात करते हुए गंभीर ने कहा “ढाई सौ रन बनाकर भी हार रहे हैं तो प्रॉब्लम कोच में नहीं पिच में है”।
फिलहाल, अगले मैच के लिए इंडिया 400 रन बनाने की प्रैक्टिस कर रही है, और वेस्ट इंडीज 500।




