दिवाली में जलाया सुतली बम तीन दिन बाद फटा

बड़ी खबर आ रही है जयपुर से जहां दिवाली पर जलाया सुतली बम अचानक तीन दिन बाद फटा।

दरअसल सुतली बम हमेशा से ही सबको धोखा देता आया है। ऐसे में सुतली बम जलाने के बाद भी जब बहुत देर तक नहीं फटा तो युवक डर के मारे उसे चेक करने गया ही नहीं और दिवाली निकल गई, सभी लोग वापिस अपने काम पर लग गए, मगर अचानक तीन दिन बाद सुतली बम फट गया, हालांकि तीन दिन बाद सिर्फ सुतली बम ही नहीं फटा।

फॉक्सी से बात करते सुतली बम से घायल हुए युवक ने कहा, “किसी को तो बताना चाहिए था, किसी को तो रोकना चाहिए था“।

फिलहाल, युवक पूरे मोहल्ले में फटे हुए सुतली बम को भी ढूँढ-ढूँढ कर उन पर पानी डाल रहा है।

हमारे सोशल मीडिया हैंडल को भी कुछ काम दें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *